कौन है टीम इंडिया का सबसे ख़राब डांसर? रिद्धिमान साहा ने खोले ऐसे ही कुछ मजेदार राज
भारतीय विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को अभी टेस्ट क्रिकेट में दुनिया का सबसे अच्छा विकेटकीपर माना जाता है| बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में साहा ने अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया है|
हाल ही में लिए एक इंटरव्यू में उन्होंने टीम इंडिया से जुड़े कई राज खोले| इस दौरान उन्होंने बताया कि किसका म्यूजिक का टेस्ट खराब है और कौन सबसे गंदा डांसर है|
साहा ने इस दौरान बताया की, भारतीय टीम में सभी गाने सुने जाते हैं लेकिन मोहम्मद शमी का म्यूजिक टेस्ट सबसे खराब है| वहीं साहा ने खुद को सबसे खराब डांसर बताया| उन्हें बिलकुल डांस नहीं आता है| हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि टीम इंडिया में ज्यादा डांस होता नहीं है|
इस प्रकार साहा ने अपने साथियों से जुड़े मस्ती-मजाक के पलों को सभी के साथ शेयर किया है| दोस्तों, आपका इस बारे में क्या कहना है ? हमें कमेन्ट करके जरुर बताए| अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगे तो प्लीज इसे लाइक और शेयर जरुर करे|
Comments are closed.