भविष्य में इन 3 युवा क्रिकेटर बन सकते हैं टीम इंडिया के रोहित, कोहली और धोनी
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगों को भारतीय क्रिकेट टीम के ऐसे कुछ खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जो भविष्य में अगर भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने रहे तो यह सभी खिलाड़ी रोहित शर्मा विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को भी अपने प्रदर्शन से पीछे छोड़ सकते हैं। युवा खिलाड़ी होने के बावजूद भी यह सभी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से लगातार चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रहे हैं।
1. पृथ्वी शॉ
भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से हाल ही में क्रिकेट की शुरुआत करने वाले पृथ्वी शॉ एक बेहतरीन ओपनर बल्लेबाज हैं और यह एक युवा खिलाड़ी हैं। भविष्य में पृथ्वी शॉ को हम लोग रोहित शर्मा के स्थान पर खेलते हुए देख सकते हैं। पृथ्वी के प्रदर्शन की लोग हमेशा तारीफ करते रहे हैं।
2. श्रेयस अय्यर
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा और शानदार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर भविष्य में विराट कोहली के स्थान पर बेहतर खिलाड़ी हो सकते है। श्रेयस अय्यर के पास कप्तानी का हुनर और बल्लेबाजी का शानदार अनुभव मौजूद है जो विराट कोहली से तुलनात्मक है और भविष्य में यह विराट कोहली बनने की क्षमता रखते हैं।
3. ऋषभ पंत
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को कौन नहीं जानता है। महेंद्र सिंह धोनी की जगह पर भारतीय क्रिकेट टीम में ऋषभ पंत को मौका दिया जा रहा है और ऋषभ पंत भविष्य में एक अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज बनकर महेंद्र सिंह धोनी की जगह ले सकते हैं।
Comments are closed.