धोनी की तरह गरीब नहीं बल्कि अमीर घर में पैदा हुए दुनिया के ये 6 क्रिकेटर, नंबर 1 के लिए घर में ही बन गई थी पिच
6- शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने काफी अमीर परिवार में जन्म लिया था। शायद आप यह नहीं जानते होंगे कि इनके पिता का टोयोटा कंपनी का शोरूम हैं।
5- रोहन गावस्कर
बहुत ही कम लोग इस बारे में जानते हैं कि सुनील गावस्कर का बेटा रोहन गावस्कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल चुका है। लेकिन रोहन सफल नहीं हो पाया। सुनील गावस्कर की संपत्ति करोड़ो में हैं। इस वजह से रोहन को ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा।
4- स्टुअर्ट बिन्नी
ऑलराउंडर खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी के पिता का नाम रोजर बिन्नी हैं, जो कि भारतीय टीम के खिलाड़ी रह चुके हैं। रोजर बिन्नी टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले पहले एंग्लो इंडियन थे। रोजर बिन्नी की संपत्ति करोड़ो में है और इन्होंने खुद की ताकत के दम पर अपने बेटे को टीम इंडिया में जगह दिलाई थी।
3- युवराज सिंह
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह भी पूर्व क्रिकेटर के बेटे हैं। इनके पिता का नाम योगराज सिंह हैं, जो कि टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं।
2- लोकेश राहुल
लोकेश राहुल भारतीय टीम के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज है और उन्होंने हर किसी का विश्वास जीत लिया हैं। शायद आप यह नहीं जानते होंगे कि इनके माता-पिता प्रोफेसर हैं और लोकेश राहुल को कभी भी पैसों से संबंधित परेशानियां नहीं हुई।
1- सौरव गांगुली
बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली को कोलकाता का प्रिंस कहा जाता हैं। आपको शायद ये जानकर यकीन नहीं होगा कि सौरव गांगुली को अभ्यास के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ता था। इनके घर में ही पिच बनाई गई थीं और सौरव गांगुली घर पर ही अभ्यास करते थे।
Comments are closed.