जारी हुई IPL 2020 में मुंबई इंडियंस टीम के सभी खिलाड़ियों की नई सैलरी लिस्ट, बुमराह से भी ज्यादा हैं इन 3 खिलाड़ियों की सैलरी
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की नई लिस्ट सैलरी लिस्ट सामने आ चुकी हैं और रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उनको 15 करोड़ रुपए की सैलरी दी गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस की मालकिन ने रोहित शर्मा की सैलरी 20 करोड़ रुपए करने की बात कही थीं, लेकिन रोहित शर्मा ने मना कर दिया। उन्होंने कहा था कि अगर मुझ पर इतने पैसे खर्च होंगे तो टीम का संतुलन बिगड़ जाएगा।
मुंबई इंडियंस की टीम ने प्रिंस बलवंत राय, दिग्विजय देशमुख, मोहसिन खान, सौरभ तिवारी, नाथन कूल्टर-नाइल, क्रिस लिन जैसे खिलाड़ियों को खरीदा हैं। मुंबई इंडियंस की टीम ने 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया।
हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, जिनको 11 करोड़ रुपए की सैलरी मिल रही है और वे रोहित शर्मा के काफी नजदीक आ चुके हैं। नाथन कूल्टर नाइल पर मुंबई ने 8 करोड़ रुपये की रकम खर्च की। दिग्विजय देशमुख को मुंबई ने 20 लाख रुपए में खरीदा।
Comments are closed.