टिकटॉक के 5 सबसे अमीर सुपरस्टार, नंबर 1 की संपत्ति 28 करोड़
5. फैजल शेख
भारत के सबसे बड़े टिकटॉक स्टार फैजल शेख आज म्यूजिक वीडियो ने भी काम कर रहे हैं। इसे साथ ही फैजल शेख ब्रांड प्रमोशन से भी पैसा कमाते हैं। फैजल शेख की कुल संपत्ति लगभग 28 लाख रुपये के करीब है। सूत्रों की मानें तो फैजल शेख जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं।
4. जन्नत जुबैर रहमानी
अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी आज ब्रांड प्रमोशन, टेलीविजन और म्यूजिक वीडियो के जरिये कमाई करती हैं। जन्नत जुबैर टिकटॉक पर भी काफी ज्यादा फेमस हैं। इनकी कुल संपत्ति लगभग7 करोड़ रुपये के करीब है।
3. रियाज
रियाज टिकटॉक के लोकप्रिय कलाकारों में से एक हैं। टिकटॉक पर रियाज को रियाज अली के नाम से भी जाना जाता है। इनकी संपत्ति की बात करें तो, इनकी कुल संपत्ति लगभग 10 लाख रुपये है।
2. अवेज दरबार
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं अवेज दरबार। टिकटॉक के सबसे मजेदार स्टार अवेज दरबार एक अच्छा डांसर होने के साथ साथ एक अच्छे कोरियोग्राफर भी हैं। इनकी कुल संपत्ति लगभग 20 लाख रुपये है।
1. सिद्धार्थ निगम
इस सूची में पहले नंबर पर हैं टीवी एक्टर सिद्धार्थ निगम। सिद्धार्थ निगम टिकटॉक पर काफी मशहूर हैं। आपको बता दें कि सिद्धार्थ निगम ने ‘धूम 3’ में आमिर खान के बचपन का किरदार भी निभाया है। सिद्धार्थ निगम की मूल संपत्ति लगभग 28 करोड़ रुपये है।
Comments are closed.