क्या आपको पता है धोनी इंस्टाग्राम पर केवल इन 3 लोगों को ही फॉलो करते हैं
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन खुद धोनी का इस बारे में कोई बयान सामने नही आया है। हाल ही में बांग्लादेश के साथ होने वाली आगामी टी 20 सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा हो चुकी है, जिसमें एक बार फिर धोनी को भारतीय टीम से बाहर रखा गया है।
आपको बता दें कि धोनी नें विश्व कप World Cup) के बाद से टीम इंडिया (Team India) की ओर से कोई भी मुकाबला नही खेला है। इसके अलावा पिछले दिनों धोनी रांची में अपनी नई कार को चलाते नजर आए थे, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।
फिलहाल जो भी हो, लेकिन इस बात से इंकार नही किया जा सकता कि धोनी विश्व के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं और यही कारण है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके 17.4 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है, लेकिन हैरानी की बात है कि खुद महेंद्र सिंह धोनी दुनिया में मात्र 3 लोगों को फॉलो करते हैं।
इन तीन लोगों को फॉलो करते हैं माही
महेंद्र सिंह धोनी दुनिया में जिन तीन लोगों को फॉलो करते हैं, वे तीनों उनके दिल के काफी करीब हैं। जी हाँ, इन तीन लोगों में सबसे पहला नाम उनकी पत्नी साक्षी धोनी का है। इसके बाद उनकी लाडली बेटी जीवा धोनी का नाम आता है। इसके अतिरिक्त सदी के महानायक अमिताभ बच्चन वह शख्सियत हैं, जिन्हें धोनी इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
Source: Instagram
Comments are closed.