आजकल साउथ फिल्मों का दौर चल पड़ा है। बेहतरीन कहानी और शानदार अभिनय की वजह से साउथ फिल्में बॉलीवुड फिल्मों को टक्कर दे रही हैं। इसीलिए साउथ के कलाकारों को भी बहुत ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। आज हम आपको साउथ के 5 बड़े कलाकारों की पत्नियों से मिलवाने जा रहे हैं।
1. जूनियर एनटीआर

साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर किसी पहचान के मोहताज नहीं है। दक्षिण के मशहूर अभिनेताओं में से एक जूनियर एनटीआर शादीशुदा है। अपने दम पर कई सुपरहिट फिल्में देने वाले जूनियर एनटीआर ने साल 2011 में शादी की थी।

जूनियर एनटीआर की पत्नी का नाम लक्ष्मी है। आपको जानकार हैरानी होगी कि जूनियर एनटीआर दो बच्चों के पिता भी हैं।
2. सूर्या


सूर्या साउथ फिल्म इंडस्ट्रीज के फेमस अभिनेताओं में से एक हैं।इनकी गिनती दक्षिण भारत के हैंडसम अभिनेताओं में की जाती हैं। उन्होंने साल 2006 में शादी की थी। सूर्या की पत्नी कोई और नहीं बल्कि जानी-मानी अभिनेत्री ज्योतिका है। दोनों ने कई साउथ फिल्म एक साथ की हैं।
3. अल्लू अर्जुन



साउथ इंडस्ट्रीज के मशहूर कलाकार अल्लू अर्जुन ने अब तक सभी हिट फिल्में दी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की साउथ का यह अभिनेता भी शादीशुदा है। अल्लू अर्जुन की पत्नी का नाम स्नेहा रेड्डी है। इनकी पत्नी स्नेहा ने इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है। इतना ही नहीं अल्लू अर्जुन दो बच्चों के पिता भी हैं।
4. रामचरण तेजा


रामचरण तेजा दक्षिण के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। इन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर कई हिट फिल्में भी दी है। रामचरण तेजा की पत्नी का नाम उपासना कामिनेनी है। उपासना और रामचरण तेजा की शादी सन 2012 में हुई थी।
5. महेश बाबू



महेश बाबू दक्षिण फिल्म इंडस्ट्रीज के सबसे हैंडसम अभिनेता है। लाखों लड़कियां महेश बाबू पर मरती हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि महेश बाबू कई वर्ष पहले शादी के बंधन में बंध चुके हैं। महेश बाबू ने साल 2005 में शादी की थी। इनकी पत्नी जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर है। महेश बाबू दो बच्चों के पिता भी हैं।
- Topic:
Comments are closed.